प्रेमिका के साथ अनबन के बाद 22 साल के युवक ने जहर निगलकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली

 

सुनाम ऊधम सिंह वाला में पीर बन्ना बनोई रोड पर 22 वर्षीय युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान साहिल पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की प्रेमिका और तीन अन्य युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि साहिल का शहर की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते कुछ समय से दोनों के बीच अनबन हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि इस विवाद के बाद कुछ युवक साहिल को लगातार डराधमका रहे थे। इसी मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर साहिल ने बीती रात घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया।तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने आननफानन में साहिल को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, जहर शरीर में फैलने के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।थाना शहरी के सहायक थानेदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी युवती गगनदीप और तीन युवक सैंपू, विजय दीपू के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें