भद्रकाली मेले में बजरंगी करेंगे श्रद्धालुओं की सेवा-नरेश पंडित

 

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

कपूरथला, 22 अप्रैल:

 

 

विरासती शहर के शेखूपुर में 12 और 13मई को होने वाले माता भद्रकाली के मेले में बजरंग दल के सदस्य अपनी सेवा निभाएंगे।मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को लक्ष्य तक पहुंचाने का दायित्व निभाने का खाका बजरंग दल पंजाब प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता नरेश पंडित ने खींच दिया है।इस संबंध में बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद  एवं बजरंग दल की जिला इकाई के समूह पदाधिकारियों की  एक बैठक विहिप के जिला सह मंत्री अशोक कुमार एवं बजरंग दल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष इशांत मेहरा के नेतृत्व में आयोजित हुई।बैठक में बजरंग दल पंजाब प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता नरेश पंडित एवं बजरंग दल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष इशांत मेहरा ने बताया की भद्रकाली मेले पर 12 मई को निकाले जानी वाली विशाल शोभायात्रा में भाग लेने हेतु बजरंग दल कार्यकर्त्ता संपूर्ण रूप से तैयारियों में जुटे हुए है।इस दौरान नरेश पंडित ने

डीसी आकाश बंसल, एसएसपी गौरव तुरा व नगर निगम कमिश्नर-कम-एडीसी (शहरी विकास)से मांग करते हुए कहा कि माता भद्रकाली मंदिर व मेला प्रबंधक कमेटी द्वारा 12 से 13 मई तक करवाए जा रहे वार्षिक ऐतिहासिक मेले पर सुरक्षा,सफाई,बिजली,पानी व ट्रैफिक आदि के विशेष प्रबंधक किए जाएं।उन्होंने कहा कि देश विशेषकर पंजाब भर से हजारों श्रद्धालु मेले की रौनक को बढ़ाने,माता भद्रकाली के दरबार में नतमस्तक होने व उनका अनमोल आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यहां आते हैं,जिन्हें किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।मेले धार्मिक हो या सभ्याचारक,हमेशा देश व समाज विरोधी तत्वों के निशाने पर रहते हैं,जिन्हें सख्ती से नकेल डालकर रखने की जरूरत है।अनेकों धार्मिक संगठनों व मंदिर कमेटियों द्वारा मेले संबंधी कई जगहों पर विशाल लंगर लगाए जाते हैं,जिन्हें तैयार करने में बिजली-पानी की सप्लाई 24 घंटे लगातार जारी रखने की जरूरत है।नरेश पंडित व इशांत महरा ने  लोगों से माता भद्रकाली मेले की शानदार,प्रभावशाली, मनमोहक,आनंदमय व सुरक्षित आदि सफलता के लिए मेला प्रबंधक कमेटी,जिला सिविल व पुलिस प्रशासन को तन-मन से पूर्ण सहयोग देने की अपील की है।इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला संरक्षक नारायण दास,सह मंत्री अशोक कुमार,जिला सह मंत्री संजय शर्मा,विहिप के सत्संग प्रमुख मनमोहन जोशी,विहिप सेवा प्रमुख मदन लाल,बजरंग दल के जिला उपाध्क्षय मुकुल अरोड़ा,नगर संयोजक मोहित जसल,नगर सह संयोजक युवराज,नगर सुरक्षा प्रमुख गगन गिल,नगर सह सुरक्षाप्रमुख मनी महाजन आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें