ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज :
कपूरथला, 22 अप्रैल:
श्री दुर्गा मंडल मंदिर माता भद्रकाली वेलफेयर सोसायटी (रजि.), शेखुपुर, कपूरथला की ओर से माता भद्रकाली जी का 79वां वार्षिक मेला 12 और 13 मई 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कमेटी के अनुसार, मेले में क्षेत्र की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं भी भाग लेंगी और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। मंदिर कमेटी के चेयरमैन राधे श्याम शर्मा, प्रधान पुरषोतम पासी, वाइस चेयरमैन भूपिंदर आनंद सहित अन्य सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले में भाग लें और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।











