अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

 

 

इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें ग्लॉक, बेरेटा, जिगाना और .30 बोर की पिस्तौल शामिल हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और सीमा पार से अवैध हथियारों की आपूर्ति में संलिप्त थे। पुलिस के अनुसार, हथियारों की यह खेप राज्य के विभिन्न हिस्सों में आपराधिक गतिविधियों के लिए पहुंचाई जानी थी। इस संबंध में थाना कैंटोनमेंट अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे और पीछे की कड़ियों की गहन जांच कर रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके और तस्करी के पूरे तंत्र तक पहुंच बनाई जा सके।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीमा पार संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां संभव है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें