कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की सरी पुलिस ने तीन पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया

 

 

दक्षिण एशियाई देशों, खासकर भारत के पंजाबी मूल कारोबारियों से फिरौती वसूली की कोशिशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की सरी पुलिस ने तीन पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजोत सिंह (21), दयाजीत सिंह बिलिंग (21) और तरनवीर सिंह (19) के रूप में हुई है। तीनों 12वीं के बाद स्टडी वीजा पर कनाडा गए थे। इन पर सरी के क्रिसेंट बीच इलाके में एक घर पर गोलीबारी करने के आरोप हैं। अदालत ने उन्हें वीरवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सरी पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घर के बाहर गोलीबारी और आगजनी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को घटना के तुरंत बाद टैक्सी में फरार होने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया। स्टाफ सार्जेंट लिंडसे हॉटन ने बताया कि आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान विरोध किया, जिसके चलते उन्हें काबू में किया गया और इसी दौरान उन्हें चोटें आईं। गिरफ्तार करने वाली टीम ब्रिटिश कोलंबिया एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स के प्रोजेक्ट एश्योरेंस से जुड़ी है। पुलिस जनवरीफरवरी में दर्ज 46 फिरौती मामलों की जांच कर रही है। मामले में कनाडा बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी को भी शामिल किया गया है और आरोपियों के स्टडी वर्क परमिट की जांच की जा रही है। विदेशी नागरिक होने के कारण तीनों पर अतिरिक्त आरोप भी लग सकते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें