फगवाड़ा के ईएसआई अस्पताल में शव बाथरूम में मिला

 

फगवाड़ा के ईएसआई अस्पताल में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की शव अस्पताल के बाथरूम में मिला। युवक की लाश लेडीज बाथरूम में मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। ईएसआई अस्पताल में कार्यरत प्लंबर विक्रम ने बताया कि जब लेडीज बाथरूम का दरवाजा काफी समय से बंद था। उसे शक हुआ तो उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दीवार फांद कर अंदर से दरवाजे की कुंडी खोली तो देखा कि एक युवक बेसुध हालत में पड़ा है। उसने अस्पताल के स्टाफ को जानकारी दी। जांच करने पर युवक मृत पाया गया। मृतक की पहचान की जा रही है। न ही ये पता चल पाया है कि वह कहां से आया और लेडीज बाथरूम में क्या कर रहा था। मृतक की मौत के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है। सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि उनके पास पुलिस एक शव लेकर आई थी जिसे मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें