ईको गाड़ी की ट्रक से भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत

 

हमीरपुर (यूपी) नेशनल हाईवे 34 पर मौदहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और ईको गाड़ी के बीच हुई आमनेसामने की भिड़ंत में 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त ईको गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे, जो हमीरपुर के विभिन्न गांवों के निवासी थे और महोबा में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। डीएम और एसपी ने दी घटना की जानकारी हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुँचा।
डीएम अभिषेक गोयल ने बताया, “ईको गाड़ी में सवार सभी 7 लोग एक शादी समारोह के लिए महोबा जा रहे थे। इस दुखद टक्कर में 4 लोगों की जान चली गई है। 3 घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
एसपी मृगांक शेखर पाठक ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कहा, “सूचना मिलते ही पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अस्पताल में घायलों का उपचार जारी
घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका निरंतर उपचार कर रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद मृतकों के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें