गुजरात में भाजपा का दबदबा, स्थानीय निकाय चुनावों में 300 से अधिक सीटों पर निर्विरोध जीत

 

अहमदाबाद। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में 300 से अधिक सीटों पर भाजपा की निर्विरोध जीत राज्य में विपक्षी दलों की कमजोर स्थिति को दर्शाती है।

उन्होंने यह बात अहमदाबाद के विभिन्न हिस्सों में चुनावी कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कही। हर्ष संघवी ने अहमदाबाद के बापूनगर और सरदारनगर के वार्ड कार्यालयों का दौरा किया और बाद में इंडिया कालोनी वार्ड कार्यालय तथा सैजपुर-बोघा में आयोजित ‘विकास संकल्प सभा’ में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि 300 से अधिक सीटों पर भाजपा की निर्विरोध जीत से साफ हो गया है कि गुजरात में कांग्रेस और अन्य पार्टियों की क्या स्थिति है। जनता का अटूट विश्वास केवल कमल पर है।

हाल के राजनीतिक बयानों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं ने गुजरातियों का अपमान किया है और मतदाताओं से इसका जवाब वोट के जरिए देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जो लोग गुजरात की अस्मिता के साथ छेड़छाड़ करते हैं, उन्हें जनता माफ नहीं करेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 से अधिक चुनाव हार चुकी कांग्रेस के नेताओं ने एक बार फिर गुजरात और गुजरातियों का अपमान किया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें