गुजरात में 11 नगर निगम, 19 नगर पालिका जीती BJP

 

 

गुजरात नगर निकाय चुनाव में भरतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत हुई है. जूनागढ़ महानगर पालिका चुनाव में बीजेपी को बड़ा जनमत मिला है. 68 नगर निगमों में से अब तक 57 के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिनमें से 54 पर बीजेपी, एक पर कांग्रेस और दो पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है. बाकी 11 नगर निगमों की मतगणना जारी है, जिनमें से अधिकांश पर बीजेपी जीत की ओर अग्रसर है.

जानकारी के अनुसार, नगर पालिकाओं में बीजेपी ने 653 सीटें हासिल की हैं. जबकि कांग्रेस को 60 सीटें मिली है. निर्दलीय उम्मीदवारों ने 44 सीटें हासिल की हैं. बसपा ने 5 सीटें जीती हैं तो आम आदमी पार्टी ने दो सीटें हासिल की हैं और अन्य ने 4 सीटें जीती हैं.

 

जूनागढ़ नगर निगम


जानकारी के अनुसार, जूनागढ़ नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 44 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को 11 सीटें मिली हैं. तालुका पंचायत में भारतीय जनता पार्टी ने 55 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों ने 6 सीटों पर कब्जा किया है.

 

बिलिमोरा नगर पालिका


वहीं 9 वार्डों में 36 सीटों वाली बिलिमोरा नगर पालिका के लिए जारी मतगणना में बीजेपी ने 11 सीटें जीती हैं, कांग्रेस (आईएनसी) ने 2 सीटें हासिल की हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों को 2 सीटों पर जीत मिली है.

OBC के लिए 27 फीसदी आरक्षण की घोषणा के बाद पहली बार चुनाव
बता दें गुजरात में जूनागढ़ महानगर पालिका, 68 नगर पालिकाओं और तीन तालुका पंचायतों के लिए रविवार (16 फरवरी) को वोटिंग हुई. गुजरात सरकार द्वारा 2023 में पंचायतों और नगर पालिकाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 27% आरक्षण की घोषणा करने के बाद यह पहला स्थानीय निकाय चुनाव है. हालांकि, मतदान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने निर्विरोध 215 सीटें हासिल कर ली हैं, जो कुल लड़ी गई सीटों का लगभग 10 प्रतिशत है.

 

गुजरात के 6 जिलों के लोकल बॉडी इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रचंड जीत के बाद अब लोगों की नजर नगर निकायों में हुए चुनावों के नतीजों पर है। बीते रविवार को प्रदेश के 81 नगर निकाय, 31 जिला पंचायत और 231 तालुक पंचायत के लिए चुनाव कराए गए थे। मंगलवार को इन चुनावों की मतगणना की जा रही है। बीजेपी ने सभी 31 जिला पंचायत सीटों पर कब्‍जा जमा लिया है। विभिन्न नगर पालिकाओं, जिला और तालुका पंचायतों में हुए चुनाव में 6110 सीटें जीतकर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस ने अब तक 1768 सीटें जीती हैं। इस बीच, कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा और राज्य कांग्रेस विधायक दल के नेता परेश धनानी ने इस्तीफा दे दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें