प्रेमी संग भाग गई पत्नी, मनाने पहुंचे पति ने बेवफा बीवी के सामने लगाया फंदा

 

बालोद

पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने पत्नी के सामने फंदा लगाकर जान दे दी। बेचारे पति ने पत्नी को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह प्रेमी संग ही रहना चाहती थी। मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिला का है। उसका शव रविवार सुबह पत्नी के प्रेमी के घर के सामने फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अर्जुन्दा पुलिस के अनुसार ग्राम किलेपार (रनचिरई) निवासी 42 वर्षीय परमानंद यादव की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जिसके बाद परमानंद पिछले तीन दिनों से पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह वापस जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद परमानंद अपनी पत्नी के प्रेमी के गांव चौरेल (अर्जुन्दा) पहुंचा और उसके घर के सामने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अर्जुन्दा थाना प्रभारी इंद्रा वैष्णव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक परमानंद यादव की पत्नी घर से भागकर चौरेल आ गई थी, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयान अभी बाकी हैं और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें