गुरदासपुर के गीता भवन रोड इलाके में संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप,

 

गुरदासपुर के गीता भवन रोड इलाके में संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार अशोका चिप्स के पास काम करने वाले कर्मचारी राहुल ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वहां एक संदिग्ध वस्तु फेंक दी थी। जब उसने इसे देखा तो वस्तु नीले रंग की थी और उस पर पिन जैसी संरचना लगी हुई थी जिससे वह बम जैसी प्रतीत हो रही थी। इसके बाद उसने तुरंत अपने मालिक अटल को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी और एहतियात के तौर पर आसपास नाकाबंदी कर दी गई। लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।एसपीडी दविंदर कुमार चौधरी ने बताया कि संदिग्ध वस्तु की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इसमें कोई खतरा है या नहीं। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों से अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें