कमाई हड़प गई गर्लफ्रेंड ,युवक ने लगाया फंदा

 

लुधियाना के मुल्लापुर के गांव रुड़का निवासी बिजली मैकेनिक सोहन सिंह ने इय्याली चौक स्थित अपनी दुकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना सराभा नगर पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने अपनी प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।मृतक के भाई मोहन सिंह ने बताया कि सोहन के करीब पांच साल से गांव रुमी निवासी संदीप कौर के साथ प्रेम संबंध थे। वह शहर के ही एक अस्पताल में नर्स है। सोहन उससे शादी करना चाहता था लेकिन पिछले कुछ समय से युवती ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। मोहन का आरोप है कि उक्त युवती अब किसी दूसरे लड़के से शादी करने की बात कहकर सोहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। सोहन ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि संदीप कौर ने उसकी पांच साल की मेहनत की कमाई हड़प ली और उसे मरने के लिए उकसाया। सोहन के परिजन ने कहा कि जब तक आरोपी युवती की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। उधर, शिकायत के आधार पर थाना सराभा नगर पुलिस ने संदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सोहन के सुसाइड नोट और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें