राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट में सोमवार को अचानक आग लग जाने की घटना सामने आई हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लगने की सूचना से हडक़ंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू बुझाना शुरु कर दिया और उस पर काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पायाा।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एवं उनकी टीमें मौके पर पहुंची है और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई है। रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना हैं जिसका कल उद़घाटन होना हैं एसे समय पर यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने इस घटना में सभी की सलामती की प्रार्थना की।












