पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे व अवैध हथियारों की तस्करी करते 7 आरोपी गिरफ्तार

 

 

होशियारपुर पंजाब पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत दो बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। इन कार्रवाइयों पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। पहली कार्रवाई होशियारपुर जिले की है, जहां जिला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय और विदेशी नेटवर्क से जुड़े नशा और हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 9.925 किलो हेरोइन, दो विदेशी पिस्तौल, आठ मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये आरोपी किसी विदेशी गैंगस्टर नेटवर्क के स्थानीय सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे। इनका काम सिर्फ नशे की सप्लाई करना था, बल्कि अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को भी आगे बढ़ाना था।
इस मामले में थाना गढ़शंकर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हेरोइन कहां से रही थी और आगे किनकिन जगहों तक इसकी सप्लाई हो रही थी। साथ ही हथियारों की सप्लाई लाइन को भी ट्रैक किया जा रहा है।
दूसरी बड़ी कार्रवाई अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने की है। यहां एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जो सीमा पार और मध्य प्रदेश से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क को चला रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल छह पिस्तौल बरामद हुई हैं, जिनमें एक पीएक्स5 .30 बोर, तीन .32 बोर और दो अन्य .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। इसके साथ ही सात जिंदा कारतूस भी मिले हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि ये आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार मंगवाते थे और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क में थे। इनका नेटवर्क पंजाब में अपराधियों को हथियार सप्लाई करने में लगा हुआ था। यानी यह एक क्रॉसबॉर्डर और इंटरस्टेट हथियार सप्लाई चेन थी, जो काफी संगठित तरीके से काम कर रही थी।
इस मामले में थाना सिविल लाइंस, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौनकौन लोग शामिल हैं और यह हथियार किनकिन अपराधों में इस्तेमाल हुए हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें