दस साइबर ठगों को गिरफ्तार किया , साइबर ठगी का खेल तीन साल से चल रहा था।

 

पुलिस ने चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर मोतिया रॉयल सोसाइटी के सातवें फ्लोर से दस साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह साइबर ठगी का खेल तीन साल से चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नौ लैपटॉप और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी सोसाइटी में बैठकर ऑनलाइन कॉल करके अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलियाई लोगों को कम ब्याज पर लोन देने का झांसा देकर मोटी ठगी कर रहे थे। थाना प्रभारी के मुताबिक तीन साल में आरोपियों ने सैकड़ों विदेशी लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। गिरफ्तार आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वे डॉलर या अन्य रकम ऑनलाइन मंगवाकर ठगी को अंजाम देते थे। जीरकपुर थाना प्रभारी सतिंदर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना मेलविन ठक्कर (गुजरात) शामिल है। यह पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। इसके अलावा अनिरुद्ध पलानिया (हिमाचल प्रदेश), अनंत देव कौशिक, पवन पांदेवर (अहमदाबाद), सोनू दयाली, मिलन सुनवार, आशिक दर्जी, अर्जुन छेत्री (पश्चिम बंगाल), प्रशांत ओमप्रकाश जायसवाल और पलविंदर सिंह (लालड़ू) को भी गिरफ्तार किया गया है। यह सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों से आकर जीरकपुर में किराए के फ्लैट्स में रह रहे थे। वहीं से इस ठगी के नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे।थाना प्रभारी सतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। इस अंतरराष्ट्रीय ठगी नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास किसी भी प्रकार का वैध वित्तीय लाइसेंस नहीं था, फिर भी वे खुद को फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधि बताकर लोगों को जाल में फंसा रहे थे। साइबर ठगों पर की गई कार्रवाई एएसपी गजल प्रीत कौर की निगरानी में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें