न पढ़ाई, न कमाई, न दवाई और न ही सिंचाई’… बंगाल में सब कुछ बेहाल : पीएम मोदी

 

झारग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम मेंविजय संकल्प सभाको संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल का यह चुनाव, इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है, बंगाल की पहचान बचाने के लिए है। आज बंगाल पर उसकी पहचान खोने का खतरा मंडरा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां टीएमसी जिस रास्ते पर चल रही है, उसका एजेंडा बहुत खतरनाक है। टीएमसी घुसपैठियों के लिए, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है। एक ऐसी सरकार जो सिर्फ घुसपैठियों का मजहब, घुसपैठियों की भाषा और घुसपैठियों के तौरतरीकों की रक्षा करेगी। उस घुसपैठिया सरकार के लिए अगर कोई दुश्मन होगा तो यहां बैठे हुए भाईबहन ही घुसपैठियों के दुश्मन होंगे। इसलिए बंगाल का हर समाज, हर वर्ग, हर क्षेत्र इस बार ठान चुका है, संकल्प ले चुका है। उन्होंने कहा कि बंगाल का यह चुनाव इस भूमि की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है। यह बंगाल की पहचान को बचाने के लिए है। आज बंगाल के अपनी पहचान खोने का डर मंडरा रहा है। टीएमसी का एजेंडा बेहद खतरनाक है। टीएमसी का उद्देश्य ऐसी सरकार बनाना है, जो मूल निवासियों के धर्म, भाषा और रीतिरिवाजों की रक्षा करने के बजाय घुसपैठियों के धर्म, भाषा और रीतिरिवाजों की रक्षा को प्राथमिकता दे।
उन्होंने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार को आपने 15 साल दिए। 15 साल कम समय नहीं होता है। 15 साल में टीएमसी सरकार ने आपको क्या दिया, आदिवासी क्षेत्रों को क्या मिला? पढ़ाई, कमाई, दवाई और ही सिंचाईयहां सब कुछ बेहाल है। घर बनवाने के लिए टीएमसी के गठबंधन पर निर्भर रहना पड़ता है। टीएमसी के सांसद और विधायक आपकी समस्याओं से बेपरवाह हैं। वे तो बस अपनी तिजोरियां भरने में व्यस्त हैं। बंगाल में टीएमसी के गुंडों ने आदिवासियों की हजारों एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे लोग बताते हैं, यहां अगर एक बार बिजली चली जाए तो कईकई दिन बाद आती है। कई बार आती ही नहीं। बिजली तो नहीं आती, लेकिन बिजली का भारीभरकम बिल जरूर आता है। यहां आप अंधेरे में हैं और टीएमसी के नेताओं के बंगलेगाड़ियां चकाचक चमक रहे हैं। इसी कारण मोदी ने संकल्प लिया है, यहां के कोयले को लूटने वालों को, आपको अंधेरे में रखने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। चुनचुन कर इन लुटेरों का हिसाब किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में आपने पीएम बनाया है, अब यहां भी भाजपा का सीएम बनाइए। मैं आपको गारंटी देता हूं कि यहां बिजली भी पर्याप्त आएगी और बिजली के बिल से भी मुक्ति मिलेगी। एक तरफ टीएमसी बिजली से जमकर मुनाफा कमा रही है, वहीं दूसरी तरफ मोदी आपके बिजली बिल को शून्य करने में लगे हैं। मोदी ने बिजली बिल को शून्य करने की योजना लागू की है। यह प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रयास किया कि 2029 से महिलाओं को आरक्षण का फायदा मिलना शुरू हो जाए, लेकिन महिला विरोधी टीएमसी ने संसद में इसका विरोध किया। टीएमसी ने हर प्रकार का छल और प्रपंच किया ताकि बंगाल की 33 प्रतिशत महिलाएं एमएलए और एमपी बन पाएं। अब बंगाल की महिलाओं को टीएमसी के इस पाप के लिए उसे सजा देनी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें