बठिंडा में एक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र को पुलिस ने नशे के कैप्सूलों के साथ पकड़ा

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

बठिंडा

 

 

बठिंडा में एक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र को पुलिस ने नशे के कैप्सूलों के करीब दस पत्तों के साथ पकड़ा है। थाना सिविल लाइन एसएचओ रविंदर सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। मंगलवार को जब छात्र कॉलेज गया तो प्रबंधन की चेकिंग के दाैरान उससे नशीले कैप्सूल के दस पत्ते बरामद किए गए। कॉलेज से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना सिविल लाइन की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को कैप्सूलों के पत्तों समेत हिरासत में ले लिया। एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस छात्र से पूछताछ करेगी और पता लगाएगी कि वो किस मकसद से कैप्सूल लेकर कॉलेज आया था। सूत्रों के अनुसार छात्र कैप्सूल खाने का आदी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें