ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज :
कपूरथला 10 अप्रैल ,
कपूरथला ः डाक्टर भीम राव आंबेडकर एंड शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब गांव होठियां जिला कपूरथला की ओर से 22वां क्रिकेट टूर्नामेंट 12 व 13 अप्रैल को करवाया जा रहा है। समूह गांव निवासियों की ओर से करवाया जा रहा यह टूर्नामेंट स्व. संदीप नंगल अंबीयां की याद को समर्पित किया गया है। संत बाबा अमरीक सिंह व सरपंच नरिंदर कौर ने प्रेस नोट में जानकारी देते बताया कि लाहौरिये ब्रदर्स की ओर से टूर्नामेंट की विजेता टीम को 31 हजार रुपये व कप देकर सम्मानित किया जाएगा. इसी तरह दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम कोे 21 हजार रुपये व कप से सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज व मैन आफ दी सीरीज को इनाम के तौर पर ओवन दिए जाएंगे। टूर्नामेंट के दौरान संगत के लिए लंगर की सेवा सरदार लाभ सिंह व सरदार चरण सिंह के परिवार की ओर से की जा रही है।












