हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 503 (मुबारिकपुर–रानीताल) पर ढलियारा के समीप शुक्रवार को खूनी मोड़ पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो आया। इसमें ट्रैक्टर–ट्रॉली खाई में गिरने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल देहरा में इलाज चल रहा है। छह घायलों को टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना देहरा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान मंगल सिंह (50), मनप्रीत सिंह (22) और गुरशरण सिंह के रूप में हुई है, जो गांव भंडाल धोना, जिला कपूरथला (पंजाब) के निवासी थे। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला से ट्रैक्टर–ट्रॉली में सवार श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन के बाद ज्वालामुखी मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ढलियारा के पास एक तीखे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 35 लोग सवार थे, जो सभी पंजाब के कपूरथला जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 13 घायलों का उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल छह व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे में नौ बच्चों समेत अन्य कुछ यात्री सुरक्षित बच गए।
पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तीखे मोड़ पर वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।– मयंक चौधरी, एसपी देहरा
ट्रैक्टर–ट्राली हादसे में घायलों के नाम
बलवीर सिंह पुत्र मंगल सिंह, निवासी गांव पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 20 वर्ष
लवप्रीत सिंह पुत्र बख्शीश सिंह, निवासी गांव पंडाल धोना, तहसील/जिला
कपूरथला (पंजाब), आयु 21 वर्ष
संदीप कुमार पुत्र चरीन सिंह, निवासी गांव पंडाल धोना, तहसील/जिला
कपूरथला (पंजाब), आयु 27 वर्ष
गुरदीप सिंह पुत्र सोढी, निवासी गांव बलईपुर, डाकघर सिधवा डोना, जिला
कपूरथला (पंजाब), आयु 24 वर्ष
बलजिंदर सिंह पुत्र जगीर सिंह, निवासी गांव बलईपुर, डाकघर सिधवा डोना,
जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 35 वर्ष
अमृतपाल सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी गांव बलईपुर, डाकघर सिधवा
डोना, जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 27 वर्ष
सोहित पुत्र सरवजीत सिंह, निवासी शालापुर बेट, डाकघर तलवाड़ी चौधरियां,
जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 23 वर्ष
सतविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी गांव पंडाल धोना, तहसील/जिला
कपूरथला (पंजाब), आयु 33 वर्ष
करण पुत्र बख्शीश सिंह, निवासी पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला
(पंजाब), आयु 26 वर्ष
दर्शना पत्नी मंगी, निवासी गांव टीना, डाकघर जालंधर (पंजाब), आयु 50 वर्ष
गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी पंडाल धोना, तहसील/जिला
कपूरथला (पंजाब), आयु 30 वर्ष
सर्वजीत कौर पत्नी मंगल सिंह, निवासी पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 47 वर्ष
प्रिया पत्नी गगनदीप सिंह, निवासी पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 27 वर्ष। जबकि छह अन्य घायल हैं।












