कपूरथला( )विरासती शहर में भाजपा नेताओ के एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल के नेतृत्व में नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर आकाश बांसल से मुलाकात कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान भाजपा नेताओं ने उनके साथ कपूरथला के विकास और प्रशासनिक कार्यों को लेकर चर्चा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस दौरान भाजपा नेताओ ने नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर आकाश बांसल के सामने कपूरथला हल्के की समस्याओ को प्रमुखता से हल करने और केंद्र सरकार की योजनाओ का लाभ हर वियक्ति तक पहुंचे इस को निश्चित करने की मांग की गई।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल ने डिप्टीकमिश्नर आकाश बांसल के समक्ष हलके में केंद्र की सरकार द्वारा लोगो की सहूलतो के लिए दिए गए प्रजेक्टो मैडिकल कालेज,क्रिटिकल केयर सेंटर और कांजली वेटलाइन को जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग भी रखी गई।इस मौके डिप्टी कमिश्नर आकाश बांसल ने भाजपा नेताओ को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता कपूरथला जिले में साफ सुथरा प्रसाशर देना और जिले के विकास कार्यो को पूरा करवाना रहेगी।उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया की जिले के रुके हुए सभी प्रजेक्टो और केंद्र सरकार की लोग भलाई योजनाओ को पारदर्शती तरीके से जनजन तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और सरकारी दफ्तरों में किसी को भी किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव कपूरचंद थापर,जिला महासचिव हैरी शर्मा,यूथ भाजपा के जिलाध्क्षय सन्नी बैंस,भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्क्षय रोशन लाल सभरवाल,एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मोहिंदर सिंह ब्लेर,जिला उपाध्क्षय बलविंदर सिंह रानियावाल,मंडल प्रधान कमल प्रभाकर,मंडल प्रधान लक्की सरपंच,मंडल दोना प्रधान सरबजीत सिंह देओल,अशोक महला,कुलदीप कोट,राजन ठिगी,मास्सा सिंह,मनु शर्मा,एडवोकेट मुकेश गुप्ता,एडवोकेट गुलशन शर्मा,एडवोकेट जतिंदर,सोनू औजला,सुनील अरोड़ा आदि उपस्थित थे।












