शिवसेना उद्धव के प्रदेश अध्क्ष्य योगराज शर्मा ने शिव सैनिको को संगठन की मर्यादा में रहते संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को कहा

 

आतंकवाद पीड़ित 35000 परिवारों को 781 करोड़ रुपये मुआवजा न मिलने का मुद्दा भी उठाया

 

 

कपूरथला()शिवसेना बाला साहिब ठाकरे का उदय सनातन धर्म की रक्षा के लिए हुआ,जो लगातार 60 वर्ष से कार्यकर्ताओं के शौर्य,त्याग,तपस्या,संघर्ष और बलिदान के कारण हिन्दू सनातन धर्म की सेवा में कार्यरत है।उक्त विचार  शिवसेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे के प्रदेश अध्यक्ष योगराज शर्मा ने गुरुवार को अपने कपूरथला प्रवास के दौरान संगठन की मजबूती को लेकर आयोजित एक बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।इस दौरान शिव सेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया,यूथ विंग के जिलाध्क्षय संदीप पंडित, योगेश सोनी सहित अनेको नेताओ ने प्रदेश अध्क्ष्य योगराज शर्मा का कपूरथला पहुँचने पर फुल्लो का बुक्का भेंट कर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान योगराज शर्मा ने कहा कि शिवसेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे भारत धर्म एवं अध्यात्म के रास्ते पर चलकर भारत और भारत की संस्कृति के लिए कार्य कर रही है।इस दौरान प्रदेश अध्क्ष्य ने शिव सैनिको को आदेश देते हुए कहा कि हर शिव सैनिक संगठन की मर्यादा में रहते हुए शिव सेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे को बूथ स्तर पर मजबूत करने को कहा।उन्होंने 117 विधानसभा क्षेत्रों में शिवसेना आपके द्वार बैठकों और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बात कही।उन्होंने आतंकवाद पीड़ित 35000 परिवारों को 781 करोड़ रुपये मुआवजा न मिलना का मुद्दा भी उठाया। योगराज शर्मा ने पंजाब सरकार पर हिंदुओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।उन्होंने बजट में 45 प्रतिशत हिंदुओं (35000 आतंकवाद पीड़ित परिवारों)के लिए स्थान न होने, धार्मिक स्थलों की बेअदबी और देवी-देवताओं के अपमान पर ठोस कानून न बनने का मुद्दा उठाया।श्री आनंदपुर साहिब में लड्डू गोपाल के साथ एक परिवार को रोके जाने की घटना पर उन्होंने एसजीपीसी और श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।उन्होंने पंजाब में आतंकवाद के दौरान मारे गए निर्दोष व मासूम हिंदुओं के परिजनों को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की माग केंद्र सरकार से की है।योगराज शर्मा ने कहा कि पंजाब में करीब दो दशकों तक चले आतंकवाद के दौरान करीब 30 हजार हिंदू शहीद हुए थे,जिनके परिजनों को सरकार द्वारा राहत के नाम पर मात्र खानापूर्ति करते हुए औपचारिकता ही निभाई गई।उन्होंने कहा कि पंजाब में खालिस्तान समर्थकों द्वारा राज्य में फैलाई गई हिंसा में हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया गया था।मगर राज्य व केंद्र द्वारा उनके साथ हमेशा ही सौतेला व्यवहार किया गया।इस अवसर पर प्रदेश प्रेस सचिव रीतेश पठानकोट,जिला उपाध्क्षय राजिंदर वर्मा, यूथ विंग के जिलाध्क्षय संदीप पंडित,बलबीर डीसी,इंदरपाल मनचंदा, धरमिंदर काका,योगेश सोनी, सुरिंदर लाड़ी,मोनू सरकोटिआ, बलराज कनौजीया,परबजीत वालिया आदि उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें