मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना…विधायक कुलवंत सिंह ने मोहाली से 27वीं और 28वीं बस को किया रवाना

 

मोहाली, 27 अप्रैल : विधायक कुलवंत सिंह द्वारा आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं से भरी 2 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गयाहलके से 27वीं और 28वीं बस को आज गुरुद्वारा सिंह सभा सेक्टर-71 और गांव कुंभड़ा से हलका कोऑर्डिनेटर (मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना) फूलराज सिंह (स्टेट अवार्डी) की मौजूदगी में रवाना किया गया

इस दौरान विधायक कुलवंत सिंह ने श्रद्धालुओं के साथ यात्रा संबंधी विस्तार से बातचीत कीश्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, राम तीर्थ वाल्मीकि मंदिर, बाघा बॉर्डर और जलियांवाला बाग की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु इस तीर्थ यात्रा पर अपनी मनोकामनाएं लेकर जा रहे हैं, वे परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि उनकी हर मनोकामना पूरी हो और उन्हें हमेशा चढ़दी कला तथा आपसी भाईचारे को बनाए रखने की प्रेरणा मिले

उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा के दौरान तीन दिन और दो रातें श्रद्धालु एक साथ समय बिताएंगे, जिससे उनके बीच आपसी प्रेम और अपनापन और अधिक बढ़ेगाजो श्रद्धालु पहले एकदूसरे से ज्यादा परिचित भी नहीं थे, वे एक परिवार की तरह वापस लौटते हैं, जो एक बेहतर समाज की रचना में सहायक होगा

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में इस तरह के भाईचारे की बहुत आवश्यकता हैउन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की यह दिली इच्छा थी कि जहां वरिष्ठ नागरिकों को पंजाब के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री अमृतसर साहिब के दर्शन कराए जाएं, वहीं लोगों के बीच की दूरियों और कटुता को भी प्रेम में बदला जा सके

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लोगों द्वारा तीर्थ यात्रा के लिए दिखाया जा रहा उत्साह देखकर वे बेहद प्रसन्न और संतुष्ट हैं

इस अवसर पर 27वीं और 28वीं बस को रवाना करने के मौके पर (गुरुद्वारा सिंह सभा) सेक्टर-71 और गांव कुंभड़ा में फूलराज सिंह (हलका कोऑर्डिनेटर), रमनप्रीत कौर (हलका कोऑर्डिनेटर), हरमेश सिंह (बालक प्रधान, कुंभड़ा), कैप्टन गुलजार सिंह, अमरीक सिंह, पाल सिंह, रतन सिंह, बलजिंदर कौर, जसवीर कौर, तरुणजीत कौर, सुरजीत कौर सहित बचन सिंह बोपाराय, चमकौर सिंह, गुरदयाल सिंह सैणी, नेतर सिंह, कृपाल सिंह मावी, हरबंस सिंह, सुरिंदर सिंह, तरलोचन सिंह, फौजां सिंह, शमशेर सिंह कंग, सुच्चा सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

 

फोटो कैप्शन:

विधायक कुलवंत सिंह मोहाली से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 27वीं और 28वीं बस को रवाना करते हुए, साथ में हलका कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह और अन्य

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें