अब तक 25 की मौत, तमिलनाडु पटाखा फैक्टरी विस्फोट में एक ही गांव के 19 लोगों की गई जान

 

चेन्नई। तमिलनाडु के दक्षिणी विरुधुनगर जिले के कट्टनारपत्ती गांव में एक निजी पटाखा निर्माण कारखाने में रविवार को हुये दोहरे विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढक़र 25 हो गई है। कल रात से अब तक चार और लोगों की चोटों और झुलसने के कारण मौत हो गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इस दुखद घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है।

एक ही गांव में 19 लोगों की मौत हुई है। सोमवार को यहां मिली रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों में 19 महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्चा शामिल है, जबकि एक शव के बुरी तरह जल जाने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। सूत्रों ने उसी स्थान पर हुए दूसरे विस्फोट की भी पुष्टि की, जिसमें पुलिस और दमकल कर्मियों सहित 17 लोग घायल हो गए, जिससे घायलों की कुल संख्या 25 हो गई। घायलों को मलबे से निकालने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पडा, क्योंकि लगभग 50 मजदूर जिन चार इमारतों में काम कर रहे थे, वे विस्फोट के प्रभाव से पूरी तरह ढह गईं। यह विस्फोट भीषण गर्मी के कारण पटाखे बनाने के लिए रसायनों को मिलाते समय घर्षण के कारण हुआ था। पहले धमाके में 21 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिनकी संख्या बाद में बढक़र 23 और फिर आज 25 हो गई और आठ लोग घायल हो गये। धमाके के तुरंत बाद, विरुधुनगर, सत्तूर और शिवकाशी से अग्निशमन और पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और विभिन्न उपकरणों का उपयोग करते हुए राहत और बचाव कार्यों में जुट गए। तभी मलबे में रखे बड़ी संख्या में पटाखे फट गए, जिससे दूसरा धमाका हुआ। धमाके के प्रभाव से मलबे से पत्थर चारों ओर उड़ गये और पुलिसकर्मियों और अग्निशमन कर्मियों को लगे, जिससे 11 बचावकर्मी और 6 अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जबकि देर रात तक बचाव कार्य जारी रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें