ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज :
मोहाली 15 अप्रैल,2026
पंजाब के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर लोगों की प्रतिनिधित्व व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रतिबद्ध संगठन मिसल सतलुज द्वारा आज एडीसी मोहाली गीतिका सिंह से विशेष मुलाकात कर ज़िला परिषद मोहाली के चुनाव जल्द से जल्द करवाने संबंधी एक मांग-पत्र सौंपा गया।
मिसल सतलुज के प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर बताया कि ज़िला परिषद जैसी महत्वपूर्ण स्थानीय संस्थाएं लोकतंत्र की मजबूत नींव होती हैं, जिनकी समय पर चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से ही जन-भागीदारी और क्षेत्र के विकास की गति को सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लंबे समय से लंबित पड़ी ज़िला परिषद चुनाव प्रक्रिया तुरंत करवाई जानी चाहिए, ताकि लोगों को अपनी प्रतिनिधि चुनने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर मिसल सतलुज के युवा नेताओं ने भी ज़िला स्तर पर लोकतांत्रिक प्रणाली को सक्रिय बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि स्थानीय सरकारों की सक्रियता से ही गांवों और शहरों के विकास को नई दिशा मिल सकती है।
इस प्रतिनिधिमंडल में गुरबीर सिंह धीरा (युवा अध्यक्ष, ज़िला मोहाली), बलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, मंगल सिंह सहित अन्य युवा साथी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर इस मांग को शीघ्र अमल में लाने लाने की अपील की।












