मोगा-जालंधर रोड पर गारमेंट दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या

 

मोगा-जालंधर रोड पर गांव चौधरीवाला के पास एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक गारमेंट दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गैरी के रूप में हुई है, जो धर्मकोट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। जानकारी के अनुसार, गैरी सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे थे और अपने भाई को यह कहकर निकले कि वह अपनी स्कॉर्पियो धुलवाने जा रहे हैं। काफी समय तक फोन न उठाने पर परिजनों को शक हुआ। इसके बाद गैरी की गाड़ी की जीपीएस लोकेशन ट्रैक की गई, जो मोगा-जालंधर रोड पर गांव चौधरीवाला के पास मिली। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि गैरी अपनी गाड़ी में खून से लथपथ हालत में बेसूध पड़ा था। अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मारी थी। परिजन उसे तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गैरी को कुछ समय पहले धमकी भरे फोन कॉल भी आए थे और उनकी सुरक्षा के लिए सरकारी गनमैन भी तैनात था, लेकिन घटना के समय गनमैन उनके साथ मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। गैरी शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें