वृंदावन नाव हादसा बहुत दर्दनाक और असहनीय-आनंद

 

श्री वृंदावन हादसे में श्रद्धालुओं की मौत पर बजरंग दल ने जताया शोक

 

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

कपूरथला  12 अप्रैल ,

 

श्री वृंदावनमथुरा में हुए दर्दनाक हादसे में पंजाब के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं की हुई मौत की खबर ने सभी ओर गहरा शोक पैदा कर दिया है।इस दुखद घटना पर बजरंग दल नेताओ ने संयुक्त रूप से शोक प्रकट करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।संगठनों के पदाधिकारियों ने इसे बेहद पीड़ादायक और झकझोर देने वाली घटना बताया।बजरंग दल के जिलाध्क्षय आनंद यादव,जिला उपाध्क्षय इशांत महरा,सह सुरक्षाप्रमुख मनी महाजन ने कहा कि मथुरा जैसे पवित्र स्थान पर इस प्रकार की घटना होना बेहद पीड़ादायक है।बजरंग दल नेताओ ने परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।वहीं आनंद यादव ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह हादसा हर किसी को अंदर तक झकझोर देने वाला है।उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।आनंद यादव ने कहा कि इस तरह की घटनाएं हमें जीवन की अनिश्चितता का एहसास करवाती हैं और हमें एक-दूसरे के प्रति और अधिक संवेदनशील बनने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि इस हादसे ने पूरे देश को गहरे शोक में डाल दिया है।उन्होंने कहा कि बजरंग दल मृतकों के परिवारों के साथ अपनी पूरी संवेदना व्यक्त करता है और हर संभव सहायता के लिए तैयार है।इसके अलावा ईशान मेहरा ने भी इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है,जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।इशांत मेहरा ने जगराओं,लुधियाना और मुक्तसर की संगत के साथ श्री वृंदावन में हुए नाव हादसे पर गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी है और संबंधित परिवारों के साथ गहरी सहानुभूति जताई है।इशांत मेहरा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी की पवित्र धरती पर यमुना नदी में हुआ नाव हादसा बहुत दर्दनाक और दुखद है। अपनी खुशियों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए श्री वृंदावन की पवित्र धरती पर गए लोगों के खुशी के पल गम में बदल गए हैं।इस हादसे के शिकार हुए परिवारों को असहनीय दर्द से गुजरना पड़ रहा है।उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें