सिविल अस्पताल जालंधर में गायनी के हर तरह के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध- डॉ. नमिता घई

जालंधर ( गुरप्रीत)
मरीज सोनिया पत्नी सुरजीत सिंह उमर 40 साल, को जालंधर के सिविल अस्पताल में पेट दर्द की समस्या के साथ दाखिल करवाया गया। जहां
सभी आवश्यक इन्वेस्टिगेशन करने के बाद मरीज की एम. आर. आई जांच में ओवेरियन सिस्ट टॉर्शन पाया गया।

सिस्ट का आकार लगभग 11*9 सेंटीमीटर था जिनकी काफी बड़ा था ।और टयूमर सिस्ट पूरी तरह से टॉर्शन हो चुकी थी । मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत ऑपरेशन के लिए दाखिल किया गया।और सिस्ट को सफलता पूर्वक रिमूव कर दिया गया।
यह ऑपरेशन डाक्टर वरिंदर कौर थिंद ( एस एम ओ एवं हेड ऑफ डिपार्टमेंट, गायनेकोलॉजी, सिविल अस्पताल जालंधर) के मार्गदर्शन में डॉ. प्रियंका (गायनेकोलॉजी ऑन ड्यूटी) एवं डॉ. दीपक के सहयोग से किया गया।
डॉ. नमिता घई ( मेडीकल सुप्रीडेंट सिविल अस्पताल जालंधर) ने बताया कि सिविल अस्पताल में गायनी के हर तरह के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है और लोग इसका लाभ उठा सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें