ग्रेनेड हमले में ISI समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश, हथियारों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

 

पंजाब में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना भिंडी सैदा पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझा लिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।जानकारी के फरीदकोट और अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर भिंडी सैदा थाने में हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के दौरान कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके पास से दो पिस्तौलें भी बरामद की गई हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरीदकोट से बलजीत सिंह और प्रभ सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो इस साजिश में अहम भूमिका निभा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के समर्थन से संचालित हो रहा था।गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे, जो पंजाब में आतंकी गतिविधियों को दिशा दे रहा था। जानकारी के मुताबिक 29-30 मार्च 2026 की दरमियानी रात आरोपियों ने हैंड ग्रेनेड हासिल किए, इलाके की रेकी की और फिर हमले को अंजाम दिया।पुलिस ने बताया कि इस मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधियां निवारण कानून, भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके पूरे तंत्र को उजागर करने में जुटी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें