खोजेवाल स्कुल में भाजपा जिलाध्क्षय खोजेवाल ने दिया प्रशिक्षण:पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
कपूरथला
भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के अध्क्ष्य सुनील जाखड़ व कार्यकारी अध्क्ष्य अश्वनी शर्मा के दिशा निर्देश के तहत विरासती शहर में भाजपा द्वारा मंडल के खोजेवाल स्कुल इबन गेट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल के नेतृत्व में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में पूर्व केबिनट मंत्री तरिक्षण सूद सहित अनेको वक्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस अवसर पर पूर्व केबिनट मंत्री तरिक्षण सूद,भाजपा जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल,प्रदेश भाजपा नेता यगदत्त ऐरी,प्रोफ़ेसर अनुराग शर्मा,जिला महासचिव कपूरचंद थापर,जिला महासचिव एडवोकेट हैरी शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर पूर्व केबिनट मंत्री तरिक्षण सूद ने भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और आम नागरीको को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा,कार्यपद्धति और जनसंपर्क से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।सूद ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना और उन्हें समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है।प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन के इतिहास, विचारधारा,विकास कार्यों और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया।तरिक्षण सूद ने यह भी उल्लेख किया कि देश में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य किए जा रहे हैं,चाहे वह सड़क,पुल,स्वास्थ्य या शिक्षा से संबंधित हों।प्रशिक्षण सत्र के दौरान अन्य वक्ताओं यगदत्त ऐरी,प्रोफ़ेसर अनुराग शर्मा,जिला महासचिव कपूरचंद थापर, जिला महासचिव एडवोकेट हैरी शर्मा,महिंदर सिंह ब्लेर ने इस बात पर जोर दिया कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनके माध्यम से ही सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।इस अवसर पर मास्सा सिंह,सरबजीत सिंह देओल,राज कुमार,धर्मवीर पवार,बलवंत सिंह बूटा,सुरजीत सिंह,सन्नी बैंस,अमरनाथ,रविंदर शर्मा,लक्की सरपंचरोशन लाल सभरवाल विक्की गुजराल,मधु सूद,अशोक माहला,लंबरदार तीरथ सिंह,राणा रंजीत सिंह,नरेश महाजन,सोनू औजला, आशिस्ज मेहता,राजन ठीगी,माणिक ग्रोवर,जय मिश्रा, अश्वनी तुली,चरण कमल सिंह देओल,मनराज सिंह देओल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।












