धिराणा चौक पर एक छोटा हाथी यानि टाटा एसीई अनियंत्रित होकर पलट गया, तीन महिलाओं की मौत

धिराणा चौक पर एक छोटा हाथी यानि टाटा एसीई अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 12 अन्य सवारियां घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में महिलाएं, पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को सामान्य अस्पताल भिवानी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें