ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज : कपूरथला
जागरूकता पैदा करने के लिए स्थानीय धर्म सभा में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की प्रथम मासिक बैठक का आयोजन विश्व हिंदू परिषद जालंधर के विभाग के अध्क्ष्य नरेश पंडित के दिशा निर्देश एवं जिला सत्संग प्रमुख श्री मनमोहन जोशी जी और जिला जिला गऊ रक्षा प्रमुख अशोक कुमार के मार्गदर्शन में और दुर्गा वाहिनि की जिलासंयोजिका सीमा जोशी की अध्यक्षता में किया गया।बैठक में महिलाओं,बेटियों और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।इस बैठक मे विश्व हिंदू परिषद जालंधर के विभाग के अध्क्ष्य नरेश पंडित ने दुर्गा वाहिनी की नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को संगठन की रीती-नीतिओं से अवगत करवाया और साथ ही बैठक में उपस्थित नई कार्यकर्ताओं को जिमेवारी सौंपी जिसमें श्रीमती सुमन शर्मा,सुमन व रेनू को जिला सह संयोजिका,श्रीमती परवीन को जिला संगठन मंत्री व श्रीमती आशा सैनी को धर्म प्रचार प्रमुख का कार्यभार सौंपा गया।इस मौके सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की महीने के जेठे रविवार को धर्म सभा मंदिर में संगठन के द्वारा दुर्गा स्तुति का आयोजन किया जायेगा।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जालंधर के विभाग के अध्क्ष्य नरेश पंडित ने कहा कि मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी की इकाई प्रत्येक वार्ड में बनाना है।लव जेहाद और धर्मान्तरण रोकने में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।बच्चों में संस्कार देना,शिक्षा देना,बड़ों के प्रति आदर भाव सिखाने में इस संगठन की अहम भूमिका रहती है।इसलिए हम लोग प्रत्येक मोहल्ले में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का गठन पर जोर दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के जागरूक होने से समाज और राष्ट्र मजबूत बनेंगे। नरेश पंडित ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।उन्होंने शिक्षा व सुरक्षा से जुड़े अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।नरेश पंडित ने ग्रामीणों को एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि संगठित समाज ही प्रगति कर सकता है।नरेश पंडित ने बताया कि दुर्गा वाहिनी का मुख्य लक्ष्य मातृ शक्ति को सशक्त और आत्मविश्वासी बनाना है।इससे वे किसी भी परिस्थिति में खुद और अपने परिवार की रक्षा कर सकेंगी।बैठक के अंत में सभी ने संगठन की एकता और समाज सेवा का संकल्प लिया।यह बैठक महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।












