ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज : कपूरथला
विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के अध्क्ष्य नरेश पंडित व जिला संरक्षक राजू सूद ने कहा कि आतंकवाद और खेल एक साथ नहीं चल सकते हैं,क्योंकि हर बार देखा गया है कि पाकिस्तान की धरती से भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा मिलता रहा है।उन्होंने कहा कि खेल को भले ही राजनीति से अलग बताया जाता हो,लेकिन जब सामने वाला देश आतंकवाद को अपनी नीति का हिस्सा बना ले,तब खेल भी नैतिक जिम्मेदारी से अलग नहीं रह जाता है।पाकिस्तान ने आज तक आतंकवाद पर न तो ईमानदारी से कार्रवाई की
है और न ही भारत को बार-बार दिए गए घावों पर कोई पश्चाताप दिखाया है।ऐसे में पाक के साथ खेलान उचित नहीं होगा।उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप जैसे वैश्विक मंच पर पाकिस्तान के साथ मैच खेलना कहीं न कहीं उसकी नीतियों को सामान्य मान्यता देने जैसा प्रतीत होता है।भारत शांतिप्रिय देश है,लेकिन सम्मान और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं कर सकता।इसलिए समय आ गया है कि भारत पाकिस्तान के साथ वर्ल्ड कप में मैच खेलने से इंकार करे और दुनिया को स्पष्ट संदेश दे कि आतंक और खेल एक साथ नहीं चल सकते हैं।नरेश पंडित ने कहा जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं करता तब तक दोनों देशों के बीच कोई भी मैच नहीं होना चाहिए।उन्होंने कहा खेल और आतंकवाद एक साथ कभी नहीं चल सकते।












