जालंधर में गुरुद्वारा साहिब के बाहर आप नेता लक्की ओबराॅय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लक्की ओबराॅय माॅडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लाैट रहे थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने आठ-दस राउंड फायरिंग की। पुलिस के अनुसार, वारदात सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। बदमाशों ने ओबराॅय की कार को निशाना बनाया। गंभीर हालत में ओबराॅय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी माैत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और पूरे इलाके को सीलकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होेकर आए थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।












