रोटरी क्लब एलीट ग्रुप ने सेवा को बनाया जीवन का उद्देश्य – रणजीत सिंह खोजेवाल

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

कपूरथला, 30 नवंबर, 2025:

 

मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल को रोटरी क्लब एलीट कपूरथला द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप के दौरान दिए गए विशेष सहयोग के लिए डॉ. सरबजीत सिंह, डॉ. अमितोज सिंह मुल्तानी, अमरजीत सिंह सदाना, अध्यक्ष अंकुर वालिया द्वारा स्मृति चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खोजेवाल ने रोटरी क्लब एलीट की टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सभी को सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाना चाहिए। खोजेवाल ने कहा कि रोटरी क्लब एलीट द्वारा मरीजों के चेकअप के लिए लगाए गए कैंपों और राशन व कपड़े बांटने जैसी गतिविधियों ने समाज को सशक्त बनाया है। रक्तदान कैंप, मेडिकल कैंप, आंखों के चेकअप जैसे कैंपों से सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर नशा, दहेज प्रथा और अन्य सामाजिक समस्याओं के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। खोजेवाल ने कहा कि रोटरी क्लब एलीट का कार्य न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण भी है कि समर्पण और सेवा की भावना से जुड़ी संस्थाएं ही समाज की असली रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब एलीट एक ज्वलंत उदाहरण बन गया है, जिसने यह सिद्ध कर दिया है कि जब सेवा एक संकल्पना बन जाती है, तो समाज में बदलाव अवश्य आता है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सन्नी बैंस, युवा नेता राजन थिगी, जतिंदर, एसजीपीसी सदस्य जरनैल सिंह डोगरावाल जैसे सेवा भावना वाले लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें