Tribune Times

Tribune Times

हनुमान जन्मोत्सव को लेकर श्री हनुमान मंदिर में 7 नवंबर को होगा हवन यज्ञ, सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और लंगर प्रसाद का होगा आयोजन

SHARE:

 

कपूरथला, 5 नवंबर: श्री हनुमान मंदिर, अमृतसर रोड, में अंजनी पुत्र श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा ने बताया कि श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर में 6 और 7 नवंबर को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन 6 नवंबर दिन शुक्रवार को प्रातः 5 बजे पंचामृत स्नान करवाया जाएगा। इसके उपरांत सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक श्री हनुमान चालीसा का पाठ होगा तथा आरती की जाएगी।

वहीं दूसरे दिन 7 नवंबर दिन शनिवार को प्रातः 5 बजे श्री सुंदरकांड पाठ के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। सुबह 8 बजे झंडा एवं ज्योति पूजन, 10 बजे हवन यज्ञ तथा दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति डाली जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। शाम 7 बजे श्री राम दरबार की भव्य मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। इसके साथ ही रात्रि संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज कुमार द्वारा शाम 7 से 9 बजे तक तथा करण कुमार द्वारा रात्रि 9 से 12 बजे तक भजनों के माध्यम से प्रभु महिमा का गुणगान किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में भाग लें और श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को सुखमय एवं सफल बनाएं।

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें