भाजपा नेताओं ने डीसी ऑफिस में सरकारी कर्मचारी यूनियन से की मुलाकात,सुनी उनकी समस्याए
कपूरथला
भाजपा नेताओं ने डीसी ऑफिस में सरकारी कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महासचिव नरिंदर सिंह चीमा, जिला प्रधान हरप्रीत सिंह,सुखजिंदर सिंह,दविंदरपाल सिंह आहूजा,रणजीत सिंह सैनी,चतर सिंह आदि से मुलाकात कर उन्हें महंगाई भत्ते(डीए) को लेकर बड़ा भरोसा दिया है।केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 3% बढ़ाकर 63% करने के फैसले के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष चेतन सूरी के नेतृत्व में भाजपा नेताओ ने कर्मचारी संगठनों के साथ मुलाकात की।इस मुलाकात के दौरान कर्मचारीओ ने अपनी मांगे रखते कहा पुराणी पेंशन बहाली,एसीपी शकिम लागू करने 17.07.2020 व 15.01.2015 का पत्र करने केंद्र सरकार की तर्ज पर डीए जारी करने आदि मांगो पर विचार विमर्श किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्क्षय चेतन सूरी ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर राज्य के कर्मचारियों को भी केंद्र की तर्ज पर 63 प्रतिशत डीए दिया जाएगा।उन्होंने आप सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार का काम कर्मचारियों की आवाज़ सुनना और उनकी जायज़ मांगों का समाधान करना होता है।उन्होंने कहा कि ये वही आम आदमी पार्टी के नेता हैं,जो सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों के धरनों में शामिल होते थे और कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में बड़े-बड़े वादे करते थे।अरविंद केजरीवाल से लेकर मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान तक के नेताओं ने कर्मचारियों के संघर्षों को अपनी राजनीतिक सीढ़ी के रूप में इस्तेमाल किया,लेकिन सत्ता हासिल करते ही वही कर्मचारी अब इन्हें बोझ और अपनी सरकार के लिए चुनौती नजर आने लगे हैं।भाजपा नेता ने कहा कि कर्मचारी किसी भी सरकार की रीढ़ की हड्डी होते हैं।उनकी मेहनत से ही सरकारी व्यवस्था,शिक्षा,स्वस्थ्य, प्रशासन और जनसेवाएं चलती हैं।ऐसे में सरकार का कर्मचारियों के प्रति अहंकारपूर्ण वाला रवैया न केवल निंदनीय है,बल्कि सरकार की तानाशाही मानसिकता को भी उजागर करता है।उन्होंने कहा कि दूसरी ओर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार और अन्य राज्यों की सरकारें अपने कर्मचारियों को समय पर डीए दे रही हैं,जब कि पंजाब के कर्मचारियों को उनके बनते अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।पंजाब सरकार को बताना चाहिए कि कर्मचारियों के अधिकारों के लिए पैसा क्यों नहीं है,जबकि सरकार अपनी विज्ञापनबाजी और अन्य गैर-जरूरी खर्चों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।उन्होंने कर्मचारी वर्ग से अपील करते हुए कहा कि पंजाब में कर्मचारी हितैषी और जवाबदेह सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का साथ दें,ताकि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को उनके बनते अधिकार समय पर मिल सकें और उन्हें अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न होना पड़े।इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव मनु धीर,निर्मल सिंह नाहर,विशाल सोंधी, गोपाल कृष्ण अरोड़ा,पंकज मिश्रा,हरमन आदि उपस्थित थे।






