Tribune Times

Tribune Times

16 आरोपी गिरफ्तार, दो हैंड ग्रेनेड और 34 किलो हेरोइन बरामद

SHARE:

 

अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों, विस्फोटक सामग्री और नशा तस्करी से जुड़े अलग-अलग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध पिस्तौल, दो अत्याधुनिक उजी गन, दो हैंड ग्रेनेड, 34 किलो हेरोइन और 26 कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने फायरिंग की तीन वारदातों को भी सुलझाने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये हैंडलर आरोपियों को अवैध हथियारों की सप्लाई करवाते थे, जिन्हें आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाना था।पुलिस ने इस संबंध में थाना घरिंडा, थाना ब्यास, थाना मेहता, थाना लोपोके और थाना चाटीविंड में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इसके साथ ही विदेश में बैठे हैंडलरों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें