Tribune Times

Tribune Times

दीपावली व्यापारियों की मेहनत,उम्मीद और परिवारों की खुशियों का पर्व है,इस समय अनावश्यक कार्रवाई से बचें अधिकारी-शारदा

SHARE:

 

त्यौहारों के सीजन में दुकानदारों को परेशान न करें पुलिस टैक्स और निगम प्रशासन-भाजपा

 

बेवजह सैंपलिंग ना हो,नकली बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

 

कपूरथला(     )दीपावली के पावन पर्व पर बाजारों में रौनक, दुकानदारों के चेहरों पर मुस्कान और ग्राहकों की बढ़ती चहल-पहल ही त्यौहार की असली खूबसूरती है।सालभर मेहनत करने वाला व्यापारी दीपावली के सीजन में अपने व्यापार से होने वाली कमाई के माध्यम से अपने परिवार की खुशियों और बच्चों के सपनों को पूरा करने की उम्मीद रखता है।ऐसे में त्यौहारों के इस विशेष अवसर पर पुलिस टैक्स एवं निगम प्रशासन को दुकानदारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान करने से बचना चाहिए।यह बात भाजपा के प्रदेश नेता उमेश शारदा ने  पुलिस और निगम प्रशासन से अपील करते हुए कही।शारदा ने कहा कि दीपावली के सीजन में अतिक्रमण के नाम पर दुकानदारों का सामान उठाना और उन्हें परेशान करना उचित नहीं है।भाजपा नेता उमेश शारदा ने कहा कि भारत में दीपावली सबसे बड़े और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस पर्व पर हर व्यापारी अपने प्रतिष्ठान को सजाता है,अपने ग्राहकों का स्वागत करता है और पूरे वर्ष की मेहनत से व्यापार में अच्छे परिणाम की उम्मीद करता है,लेकिन दुर्भाग्यवश,हर साल त्यौहारों के सीजन में ही विभिन्न विभाग दुकानदारों के खिलाफ अचानक सक्रिय हो जाते हैं और अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई शुरू कर देते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा अतिक्रमण के खिलाफ रही है और आगे भी रहेगी।बाजारों में व्यवस्था बनाए रखना,आमजन को सुविधा देना और यातायात सुचारू रखना सभी की जिम्मेदारी है,लेकिन अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरे वर्ष नियमित रूप से चलनी चाहिए।त्यौहारों के समय जब दुकानदारों का व्यापार अपने चरम पर होता है,तब उन्हें कुछ राहत और सहयोग दिया जाना चाहिए न कि उनके सामान को उठाकर उनकी मेहनत पर पानी फेरना चाहिए।शारदा   ने कहा कि एक दुकानदार केवल सामान नहीं बेचता,बल्कि वर्षों की मेहनत,ईमानदारी और अपने ग्राहकों के विश्वास से अपनी पहचान बनाता है।कई प्रतिष्ठित दुकानदारों की पहचान दशकों से ही नहीं,बल्कि कई पीढ़ियों से चली आ रही है।कोई भी समझदार और प्रतिष्ठित व्यापारी अपने ग्राहकों को गलत या मिलावटी सामान बेचकर अपनी वर्षों की मेहनत से बनाई गई साख को खराब नहीं करना चाहेगा। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के सीजन में मिठाइयों के सैंपल लेने की कार्रवाई भी शुरू हो जाती है।शारदा का कहना है कि विभागों को केवल प्रतिष्ठित दुकानदारों के यहां बार-बार सैंपल लेने की बजाय उन लोगों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जो नकली या मिलावटी सामान बनाकर बेचते हैं और केवल त्यौहारों के समय बाजार में सक्रिय होते हैं।ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सामान मिल सके और ईमानदारी से व्यापार करने वाले दुकानदारों का सम्मान एवं विश्वास बना रहे।उमेश शारदा ने कहा कि व्यापारियों और प्रशासन के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग का वातावरण होना चाहिए।व्यापारी भी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और बाजार की रौनक उन्हीं की मेहनत से बनी रहती है।त्यौहारों के समय व्यापारियों को सहयोग देकर प्रशासन बाजारों की व्यवस्था को और बेहतर बना सकता है।उमेश शारदा ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने ग्राहकों एवं आमजन की सुविधा का ध्यान रखते हुए दुकानों के बाहर कम से कम सामान रखें।बाजारों में आवागमन बाधित न हो और किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े,इसका विशेष ध्यान रखें।साथ ही, यदि किसी व्यापारी को नकली या मिलावटी सामान बेचने वाले व्यक्ति की जानकारी मिलती है,तो वह संबंधित विभाग को इसकी शिकायत करे।उन्होंने कहा व्यापारियों का सम्मान,ग्राहकों का विश्वास और आमजन की सुविधा,इन तीनों को साथ लेकर ही बाजारों में खुशहाली लाई जा सकती है।उमेश शारदा ने पुलिस,टैक्स एवं निगम प्रशासन से अपील की कि दीपावली के इस पावन अवसर पर दुकानदारों के प्रति सहयोगात्मक एवं संवेदनशील रवैया अपनाएं,ताकि व्यापारी बिना किसी अनावश्यक परेशानी के अपने परिवार और ग्राहकों के साथ त्यौहार की खुशियां मना सकें।इसके साथ ही शारदा ने पुलिस प्रसाशन से बाज़ारो में स्कूटर और मोटरसाइकलों पर तीन तीन बैठकर घूमने वालो पर सख्त करवाई करने की अपील की तांकि किसी भी अनसुखावनि घटना को होने से रोका जा सके।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

राज्य

शहर चुनें