श्री बाह्मण सभा कपूरथला की ओर से श्री सनातन धर्म सभा में भगवान परशुराम जी की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। परशुराम जी की जयंती में सैकड़ों की संख्या में मौजूद भक्तों ने भगवान के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिए। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम जी की पूजा कर बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इससे पहले भगवान परशुराम जी की जयंती का शुभारंभ मंदिर प्रांगण में सभा के सदस्यों ने नवग्रहों की पूजा की। श्री सुंदरकांड के पाठ के साथ सुबह 10 बजे शुरू हुआ और 12 बजे तक पाठ करवाया गया। पाठ के बाद संकीर्तन मंडलियों ने भगवान की महिमा का गुणगान किया। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया। मंच संचालन की भूमिका राकेश शर्मा ने किया। इसके पश्चात शामिल मुख्य सख्शियतों व सहयोगी सख्शियतों को सम्मानित किया । उक्त समारोह में डी.ए.वी. कालेज होशियारपुर के प्रिंसीपल डा. विनय कुमार शर्मा मुख्यातिथि ने भगवान श्री परशुराम जी की जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए ब्राह्मण समाज को संगठित होने की बात कही। डा. विनय कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय के विरुद्ध लड़कर धर्म की रक्षा की। भगवान परशुराम ने धर्म विरुद्ध कार्य करने वाले अत्याचारी राजाओं संहार कर धर्म की स्थापना की। डा. विनय कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी सभी के आराध्य देव हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश को बूरी ताकतों से बचाना होगा। ब्राह्मण समाज प्राचीन समय से ही शिक्षा एवं दीक्षा देता आ रहा है। वर्तमान में एकजुट होकर समाज व देश की उन्नति में अपना भरपूर सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा के सभा के अध्यक्ष डा. रणवीर कौशल ने कहा कि भगवान परशुराम के सिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। अन्याय के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के इस युग में सभी ब्राह्मणों को एकत्रित होने की जरूरत है। ब्राह्मण समाज अगर संगठित होकर चलेंगे, तभी सफलता मिल सकती है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विधायक राणा गुरजीत सिंह ,श्री ब्राह्मण सभा के सभा के अध्यक्ष डा. रणवीर कौशल व महासचिव जगदीश शर्मा, मुख्य सलाहकार मदन लाल शर्मा, चीफ ट्रस्टी एडवोकेट एम.आर. कालिया, रिम्पी शर्मा, राकेश शर्मा, टी. एम. बाली, श्री सत्यनारायण मंदिर के नरेश गोसाई, प्रदीप शर्मा, अश्वनी शर्मा, उमेश शारदा, संदीप पंडित, सुरिंदर शर्मा, कुलदीप शर्मा , रवि पाठक, एडवोकेट गुलशन शर्मा, एडवोकेट पंकज शर्मा, सुभाष मकरंदी,एडवोकेट नितिन शर्मा, संजीव भारद्वाज, मनोज शर्मा, शिव दत्त कालिया, राकेश पराशर, दीपक सलवान, अनिल शुक्ला, साबी पंडित, राकेश शर्मा पीएनबी बैंक, गुलशन शर्मा, राकेश शर्मा, साहिल गुप्ता, वरु ण शर्मा, सुनील कुमार, मुकेश कश्यप, प्रमोद कुमार, विक्की गुप्ता, पवन कालिया, राजेश सूरी, रमेश मेहरा, जीत थापा, रमन कुमार, अनिल कुमार, सुखजिंदर शर्मा, हरजिंदर शर्मा, सोनू शर्मा, रमेश अरोड़ा, मनमोहन शर्मा, राजेश पासी, पवन धीर, राधे श्याम शर्मा, भारत भूषण लक्की , अश्वनी राजपूत के अलावा बड़ी संख्या में भक्तजन व गणमान्य शामिल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।