Tribune Times

Tribune Times

रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला के झील परिसर में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व

SHARE:

 

कपूरथला: रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ), कपूरथला स्थित झील परिसर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु और छठव्रती झील परिसर में एकत्रित हुए, जहाँ छठव्रतियों ने विधिवत रूप से भगवान सूर्य की उपासना और पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया।

इस गरिमामय अवसर पर रेल कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधक श्री अंजनी नंदन एवं प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता (PCME) श्री रवि कुमार अपने अधिकारियों की टीम के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही आरसीएफ एंप्लॉइज यूनियन के प्रधान श्री अमरीक सिंह जी तथा संगठन सचिव श्री भरत राज भी अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

पर्व के अवसर पर आयोजित किए गए भव्य लंगर की व्यवस्था में आरसीएफ एंप्लॉइज यूनियन के कार्यकारी प्रधान श्री मनजीत सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ भरपूर सहयोग दिया और लंगर का वितरण अत्यंत सुचारू ढंग से करवाया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए आरसीएफ की पूर्वांचल वेलफेयर सोसाइटी की पूरी कमेटी ने एक सप्ताह पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। सोसाइटी द्वारा पर्व के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक सहयोग के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय किया गया, जिसमें आरसीएफ प्रशासन, अधिकारियों एवं समस्त कर्मचारीगणों ने अपना भरपूर योगदान दिया।

पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में आरसीएफ की सिविल विभाग, बिजली विभाग, सेंट जॉन्स एंबुलेंस, स्काउट एंड गाइड तथा आरसीएफ के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। सभी टीमों के उत्कृष्ट समन्वय और पूर्वांचल वेलफेयर सोसाइटी के प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी के कारण यह महापर्व अत्यंत शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्वांचल वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान श्री अरविंद कुमार साह ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “छठ पूजा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, स्वच्छता और सामूहिक एकता का प्रतीक है। महाप्रबंधक महोदय, उच्च अधिकारियों और यूनियन के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन की शोभा बढ़ाई है। इस महापर्व का इतना सफल और शांतिपूर्ण आयोजन आरसीएफ प्रशासन, विभिन्न विभागों, यूनियन और हमारे सभी सदस्यों के निस्वार्थ सहयोग का ही परिणाम है। हम सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।”

“हमारी पूरी कमेटी पिछले एक सप्ताह से इस आयोजन की तैयारियों में जुटी थी। सिविल, बिजली, आरपीएफ, मेडिकल और स्काउट एंड गाइड की टीमों ने जिस तत्परता से अपना सहयोग दिया, वह सराहनीय है। साथ ही, लंगर व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में यूनियन की टीम का विशेष योगदान रहा। भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बावजूद सब कुछ बेहद व्यवस्थित रहा, जिसके लिए मैं पूरी आरसीएफ परिवार का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।”

इस महापर्व केआयोजन में पूर्वांचल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव पंकज कुमार सिंह ,कैशियर हंसराज हंस ,मेघनाथ पासवान ,मन्नू कुमार,साकेत कुमार यादव, सुमन सौरव, सुमन कुमार, प्रेम कुमार, सुभाष कुमार, दीपक कुमार, संजय कुमार, बबलू कुमार, सोनू पासवान, सन्नी कुमार, विश्रांत, सुनील कुमार मांझी, राजीव कुमार, संतोष पासवान, संजय कुमार, विवेक कुमार, अभय कुमार (वरिष्ठ खण्ड अभियंता, सिविल), जयप्रकाश गुप्ता, ज्ञान प्रकाश सिंह, अरविंद कुमार राय, भवेश राय व अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

 

 

जारीकर्ता:

अरविंद कुमार साह

प्रधान,पूर्वांचल वेलफेयर सोसाइटी,रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला

 

 

 

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें