कपूरथला()भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के 18 नंवबर को जालंधर आगमन के सबंध में आयोजित की जा रही रैली में भाग लेने के लिए विरासती शहर में भाजपा नेताओ ने एक बैठक का आयोजन कर बड़ी संख्या में रैली में भाग लेने की रणनीति बनाई और कार्यकर्ताओ की डियूटिया लगाई।इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्क्षय चेतन सूरी ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की 18 नंवबर को जालंधर में आयोजित की जा रही रैली में भाग बड़ी संख्या में भाग लेने,संगठन विस्तार,आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और कार्यकर्ताओं में जोश भरना था।चेतन सूरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आगामी 18 नवंबर 2026 को जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में एक विशाल रैली करेंगे। इस रैली के दौरान वह सामाजिक समरसता संकल्प यात्राको हरी झंडी दिखाएंगे।उन्होंने बताया कि डेरा सचखंड बल्लां, में श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा की शुरुआत की जाएगी।बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी अनुशासन में रहकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतिओ को लोगो तक पहुँचाने को कहा गया।आगामी विधान सभा चुनाव 2027 के मद्देनजर बैठक में सभी जरूरी मुद्दों पर गहन चिंतन मंथन व आपसी चर्चा की गई। चेतन सूरी ने कहा कि वे सभी कार्यकर्त्ता पूरी एकजूटता से पार्टी के सभी निर्देशों का पालन करने हेतु सदैव तत्पर रहें।चेतन सूरी ने कहा कि भाजपा का विचार ही हमारी विरासत है।जनसंघ के समय से लेकर आज तक भाजपा संगठन का विचार एक ही रहा है और हम एक विचार को लेकर आगे बढ़ने वाले कार्यकर्ता हैं।उन्होंने कहा कि देश में जब से भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी है,तब से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के लोगों के हित को सर्वोपरि रखकर एवं देश को विश्व पटल पर चमकाने के लिए नित नई योजनाएं बनाकर देश के लोगों को सौगात के रूप में दे रहे हैं।इस अवसर पर उमेश शारदा,सुखदेव सिंह नानकपुर,निर्मल सिंह नाहर,महिंदर सिंह ब्लेर प्रदीप ठाकुर,धर्मवीर कंडा,यादविंदर पासी,राजेश भार्गव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।









