Tribune Times

Tribune Times

भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी,जहां साधारण कार्यकर्ता भी बन सकता है मंत्री,मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री-संजीव खन्ना

SHARE:

 

कहा-परिवारवाद और भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर भाजपा में कार्यकर्ताओं को मिलता है आगे बढ़ने का अवसर

 

कपूरथला()भाजपा मंडल 2 के महासचिव संजीव खन्ना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है,जहां लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठन के प्रति समर्पण को प्राथमिकता दी जाती है।भाजपा में किसी व्यक्ति की पहचान उसके परिवार या राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं,बल्कि उसकी मेहनत,योग्यता और पार्टी के प्रति निष्ठा से होती है।यही कारण है कि साधारण परिवार से संबंध रखने वाला कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के दम पर मंत्री, मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पदों तक पहुंच सकता है।संजीव खन्ना ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अधिकांशराजनीतिक पार्टियां परिवारवाद और भाई-भतीजावाद की राजनीति में उलझी हुई हैं।इसके विपरीत भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता को भी अपनी प्रतिभा साबित करने और संगठन में आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को अस्थिर करने के लिए लगातार राजनीतिक हथकंडे अपना रहे हैं और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को देशहित के मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए न कि राजनीतिक स्वार्थों के लिए अराजकता का माहौल पैदा करना चाहिए।आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए संजीव खन्ना ने कहा कि आम आदमी के नाम पर सत्ता हासिल करने वाली यह पार्टी अब वीवीआईपी संस्कृति में उलझकर रह गई है।उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था,नशे और विकास सहित विभिन्न मोर्चों पर सरकार की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।इस के बावजूद आप पार्टी दोबारा सत्ता में आने के सपने देख रही है,लेकिन पंजाब की जनता आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें