– भजन गायक रोहन हरवंशी बटाला करेंगे भजनों से बाबा का गुणगान।
– जन्मोत्सव के साथ होगा द्वादशी संकीर्तन का आयोजन।
कपूरथला: प्राचीन श्री राधा कृष्ण रानी साहिबा मंदिर बेलकेयर कमेटी (रजि.) कपूरथला की ओर से 21 नवंबर 2026, शनिवार को प्राचीन श्री महारानी साहिबा मंदिर, अमृतसर रोड, कपूरथला में श्री श्याम जन्मोत्सव एवं द्वादशी संकीर्तन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्राचीन श्री महारानी साहिबा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल व महासचिव शशि पाठक ने बताया कि इस धार्मिक समारोह के दौरान शाम 6:30 बजे से श्याम इच्छा तक भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक रोहन हरवंशी, बटाला वाले, अपनी मधुर वाणी से बाबा श्री श्याम का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करेंगे।आयोजकों के अनुसार मंदिर परिसर में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर श्रद्धालु बाबा श्री श्याम के दरबार में नतमस्तक होकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे। समस्त आयोजन प्राचीन श्री राधा कृष्ण रानी साहिबा मंदिर बेलकेयर कमेटी (रजि.) कपूरथला की ओर से करवाया जा रहा है। कमेटी ने क्षेत्रवासियों एवं श्याम भक्तों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।









