Tribune Times

Tribune Times

48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी माना जाएगा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

SHARE:

 

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया जाता है और वह लगातार 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसे नियमों के अनुसार निलंबित माना जाएगा। इसके लिए विभाग को अलग से निलंबन आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के एक सरकारी अस्पताल के मैनेजर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। कोर्ट ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि रिश्वत के मामले में आरोपी होने और निलंबन के बावजूद उस कर्मचारी को उसी अस्पताल में उसी पद पर दोबारा नियुक्त कर दिया गया था। मामला बिहार के समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल के एक मैनेजर की जमानत याचिका से जुड़ा था। मैनेजर पर आरोप था कि उसने एक शिकायतकर्ता की 36,421 रुपये की मजदूरी का भुगतान पास करने के लिए 4,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। मैनेजर के खिलाफ प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद वह लगभग 15 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहा। बाद में सेशन कोर्ट ने उसे जमानत दे दी।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने सेशन कोर्ट द्वारा दी गई जमानत को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी। पटना हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट की जमानत रद्द कर दी और आरोपी को दोबारा जेल भेजने का आदेश दिया। इस आदेश के खिलाफ आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की।
सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के जमानत रद्द करने वाले आदेश को निरस्त कर दिया, जिससे आरोपी की जमानत बहाल हो गई। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद 48 घंटे से अधिक समय तक अगर कोई सरकारी कर्मचारी न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसे नियमानुसार स्वतः निलंबित माना जाएगा। इस मामले में आरोपी लगभग 15 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहा था, इसलिए वह इसके दायरे में आता है।
बिहार सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि आरोपी को पहले निलंबित किया गया था। हालांकि, बाद में उसका निलंबन रद्द कर दिया गया। इसके बाद उसे उसी सदर अस्पताल में फिर से मैनेजर के पद पर नियुक्त कर दिया गया। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी और नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले को जल्द से जल्द देखना चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें