Tribune Times

Tribune Times

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 111 पीसीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

SHARE:

 

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है।इसके तहत 111 पीसीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं। इस फेरबदल के तहत विभिन्न जिलों के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और नगर निगमों के कमिश्नर स्तर के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। पीसीएस अधिकारियों में जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल को अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, अमृतसर विकास प्राधिकरण, अमरबीर कौर भुल्लर को अतिरिक्त प्रबंध निदेशक, पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम, शिखा भगत को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य), कपूरथला (अतिरिक्त प्रभार: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, ग्रामीण विकास, कपूरथला), परमदीप सिंह को अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, पटियाला विकास प्राधिकरण, अमनदीप कौर को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), फिरोजपुर, राकेश कुमार पोपली को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), बठिंडा, अनमोल सिंह धालीवाल को अतिरिक्त राज्य परिवहन आयुक्त, पंजाब, अमरजीत को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), होशियारपुर, दमनजीत सिंह मान को कमिश्नर, नगर निगम, लुधियाना, चारुमिता को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), लुधियाना, कंवलजीत सिंह को कमिश्नर, नगर निगम, कपूरथला, विनीत कुमार को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास), जालंधर, रविंदर सिंह अरोड़ा को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), अमृतसर, शिवराज सिंह बल को उप–मंडल मजिस्ट्रेट फिल्लौर लगाया गया है।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें