Tribune Times

Tribune Times

पंजाब 2027 विधानसभा चुनाव- राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव के लिए कमर कसी

SHARE:

 

– 2022 में गुरदासपुर जिले की 7 सीटों में से 4 पर कांग्रेस ने जमाया था कब्जा, तीन सीटों पर ‘आप’ को मिली थी जीत

 

 

पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव के लिए कमर कसी जा रही है। गुरदासपुर जिले की विधानसभा सीटों की स्थिति देखने के लिए पिछले चुनाव (2022) परिणामों पर नजर डालना आवश्यक है। गुरदासपुर जिले में विधानसभा की सात सीटें– गुरदासपुर, दीनानगर (सुरक्षित), कादियां, बटाला, श्री हरगोबिंदपुर (सुरक्षित), फतेहगढ़ चुरियां,और डेरा बाबा नानक हैं।
गुरदासपुर: 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के बरिंदरमीत सिंह पहरा विजयी हुए थे। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के गुरबचन सिंह बब्बेहाली को 7,335 मतों से हराया था। बरिंदरमीत सिंह पहरा को 43,743 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे गुरबचन सिंह बब्बेहाली को 36,408 वोट मिले थे। इस सीट पर तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के रमन बहल थे। उनको 29,500 वोट मिले थे।
दीनानगर (सुरक्षित): पिछली बार यहां से कांग्रेस की उम्मीदवार अरुणा चौधरी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के शमशेर सिंह को 1,131 वोटों से हराया था। अरुणा चौधरी को 51,133 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शमशेर सिंह को 50,002 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर भाजपा की रेणु कश्यप थीं। उनको 20,560 वोट मिले थे।
कादियां: 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा विजयी हुए थे। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार गुरइकबाल सिंह महल को 7,174 वोटों से हराया था। प्रताप सिंह बाजवा को 48,679 मत मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल के गुरइकबाल सिंह महल को 41,505 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगरूप सिंह सेखवां को 34,916 वोट मिले थे।
बटाला: 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) की जीत हुई थी। उन्होंने कांग्रेस के अश्विनी सेखरी को 28,472 मतों के अंतर से हराया था। अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) को 55,570 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे अश्विनी सेखरी को 27,098 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर रहे शिरोमणि अकाली दल के सुच्चा सिंह छोटेपुर को 23,251 वोट मिले थे।
श्री हरगोबिंदपुर (सुरक्षित): पिछले चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमरपाल सिंह विजयी हुए थे। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी राजनबीर सिंह को 16,963 वोटों के अंतर से हराया था। अमरपाल सिंह को 53,205 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे शिरोमणि अकाली दल के राजनबीर सिंह को 36,242 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के मंदीप सिंह रंगड़ नांगल थे। उनको 24,563 वोट मिले थे।
फतेहगढ़ चुरियां: 2022 चुनाव में यहां से कांग्रेस उम्मीदवार तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की जीत हुई थी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के लखबीर सिंह लोधीनांगल को 5,545 मतों से हराया था। तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को 46,311 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे शिरोमणि अकाली दल के लखबीर सिंह लोधीनांगल को 40,766 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर यहां से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बलबीर सिंह पन्नू थे। उनको 35,819 मत मिले थे।
डेरा बाबा नानक: पिछले चुनाव में इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा को जीत मिली थी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के रविकरण सिंह काहलों को 52,089 मतों के अंतर से हराया था लेकिन वर्ष 2024 में यहां उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से यह सीट छीन ली थी। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा ने कांग्रेस की जतिंद्र कौर को 5,699 वोटों से हराया था। गुरदीप सिंह रंधावा को उपचुनाव में 59,104 मिले थे। वहीं, कांग्रेस की जतिंद्र कौर को 53,405 मिले थे।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें