Tribune Times

Tribune Times

अमृतसर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर आरपीजी रॉकेट लॉन्चर, दो अवैध पिस्तौल और 106 कारतूस बरामद किए

SHARE:

सीमावर्ती जिले में हथियारों और नशे की तस्करी के लिए सक्रिय नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आरपीजी रॉकेट लॉन्चर, दो अवैध पिस्तौल और 106 कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही 7 किलो 904 ग्राम हेरोइन, 5 किलो 152 ग्राम अफीम और 2 किलो 344 ग्राम आसीई (मेथामफेटामाइन) भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, बरामदगी में एक ड्रोन, जीपीएस  ट्रैकर और पांच मोबाइल फोन भी शामिल हैं। बरामद आरपीजी का वजन 22 नेटो बताया गया है। इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ऑपरेशन की जानकारी साझा की। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। इन हैंडलरों के निर्देश पर हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप आगे पहुंचाई जाती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस ने इस संबंध में थाना घरिंडा, लोपोके और भिंडी सैदा में अलग–अलग एफआईआर दर्ज की हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, हथियारों के स्रोत और नशे के खरीदारों की पहचान की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें