मेहनतकश लोगों का सम्मान ही समाज की असली पहचान है: रिंपी शर्मा
सुल्तानपुर: भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रिंपी शर्मा ने सुल्तानपुर में श्री ज्योति प्रकाश शर्मा की दुकान पर पहुंचकर विशेष मुलाकात की। इस अवसर पर श्री ज्योति प्रकाश शर्मा के सुपुत्र श्री करणदीप शर्मा भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर रिंपी शर्मा द्वारा पेंट के काम से जुड़े मेहनती कारीगरों, वर्करों और ठेकेदारों को उनकी मेहनत, लगन और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
रिंपी शर्मा ने कहा कि समाज की प्रगति में प्रत्येक मेहनतकश व्यक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कारीगरों और श्रमिकों की मेहनत को सम्मान देना तथा उनका उत्साह बढ़ाना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर मेहनतकश वर्ग के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।






