कपूरथला, 15 अप्रैल
परशुराम जयंती के पावन अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा (रजि.) कपूरथला की ओर से श्री सनातन धर्म सभा में संकीर्तन एवं प्रवचन का भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंधी अध्यक्ष डा. रणवीर कौशल, मुख्य सलाहकार मदन लाल शर्मा, महासचिव जगदीश शर्मा व चीफ ट्रस्टी एडवोकेट एम.आर. कालिया ने बताया कि यह कार्यक्रम 19 अप्रैल दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे मैडम नीलम एवं उनकी पार्टी द्वारा संकीर्तन से की जाएगी, जिसके पश्चात 10:40 बजे से 12:00 बजे तक अभिनाश शर्मा द्वारा भक्ति रस में सराबोर संकीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रमोद कुमार (सामाजिक समरसता प्रमुख, उत्तर क्षेत्र) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जो दोपहर 12:00 बजे से 12:40 बजे तक प्रवचन देंगे और समाज को एकता एवं भाईचारे का संदेश देंगे। इसके उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा तथा अंत में दोपहर 1:00 बजे आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन होगा।












