ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज :
कपूरथला 8 अप्रैल ,
हिम ज्योति कल्याण समिति द्वारा 32वां वार्षिक समारोह “हिमोत्सव 2026” रेल डिब्बा कारखाना के वारिस शाह हॉल में बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह प्रातः 9:00 बजे आरंभ होकर सायं 4:30 बजे संपन्न हुआ।समारोह में हल्का चिंतपूर्णी (हि.प्र.) के विधायक श्री सुदर्शन सिंह बबलू, श्री सदाशिव मंदिर धूसर महादेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री परवीन शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विकास कश्यप, IREF के महासचिव कामरेड सर्वजीत सिंह सहित गणमान्य अतिथियों ने विशेष रूप से शामिल होकर समारोह की शोभा बढ़ाई।हिम ज्योति कल्याण समिति के मुख्य संरक्षक श्री योगेश कुमार नेगी ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। समिति के कुछ सेवानिवृत्त सदस्य भी इस समारोह में शामिल हुए।हिमाचली लोक गायक श्री राज जैरी की मधुर आवाज में पहाड़ी गीतों की धुन पर सभी हिमाचलवासी महिलाएं, पुरुष और बच्चे नाचते-झूमते कार्यक्रम का आनंद लेते हुए नजर आए।इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध पहाड़ी धाम का आयोजन भी किया गया, जिसके लिए ज्वाला जी (हि.प्र.) से पंडित विक्रम शर्मा अपनी टीम सहित पधारे। मंच संचालन का कार्य कु. प्रिया द्वारा बखूबी निभाया गया।समारोह में समिति द्वारा आयोजित खेलों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।समिति के प्रधान श्री भुवनेश डोगरा ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए हिमोत्सव 2026 को सफल बनाने में जुटे प्रत्येक सदस्य का कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया।
भुवनेश डोगरा
प्रधान
हिम ज्योति कल्याण समिति












